Monday 26 May 2014

सपने हमने देखे हैं/Sapne hmne dekhe hain

रंग बिरंगे सपने हमने देखे हैं
कुछ अपने जो बने बेगाने
कुछ बेगाने बने जो अपने देखे हैं
रंग बिरंगे सपने हमने देखे हैं

साथ साथ की कसमें खा कर
बीच भंवर में हमें गिरा कर 
गिर के सम्भले, फिर चल निकले
काँटों को भी हमने आख़िर कुचले हैं
रंग बिरंगे सपने हमने देखे हैं

मुख पे ओढ़े लिबास हँसी के
ग़म में भी गीत गाए ख़ुशी के
आँसू को पी पी कर निकले
बदले मौसम पर हम न बदले हैं 
रंग बिरंगे सपने हमने देखे हैं

जब दिल से निकले तराने
प्रीत के गीत या विरह के फ़साने
मिले तज़ुर्बे से हमने रच डाले हैं
रंग बिरंगे सपने हमने देखे हैं
--अभिषेक कुमार ''अभी''
Rang birange sapne hmne dekhe hain
Kuchh apne jo bne begane
Kuchh begane bne jo apne dekhe hain
Rang birange sapne hmne dekhe hain

Sath sath ki kasmen kha kar
Beech bhnwar me hmen gira kar
Gir ke smbhle, fir chal nikle
Kanton ko bhi hmne aakhir kuchle hain
Rang birange sapne hmne dekhe hain

Mukh pe odhe libas hansi ke
Gam me bhi geet gaye khushi ke
Aansoo ko pi pi kar nikle
Badle mausam par ham n badle hain
Rang birange sapne hmne dekhe hain

Jab dil se nikle tarane
Preet ke geet ya virah ke fasane
Mile tazurbe se hmne rach dale hain
Rang birange sapne hmne dekhe hain
--Abhishek Kumar ''Abhi''

8 comments:

  1. बहुत ख़ूबसूरत गीत...

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर प्रस्तुति।
    --
    आपकी इस' प्रविष्टि् की चर्चा आज मंगलवार (27-05-2014) को "ग्रहण करूँगा शपथ" (चर्चा मंच-1625) पर भी है!
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक

    ReplyDelete
  3. मुख पे ओढ़े लिबास हँसी के
    ग़म में भी गीत गाए ख़ुशी के
    आँसू को पी पी कर निकले
    बदले मौसम पर हम न बदले हैं
    रंग बिरंगे सपने हमने देखे हैं...........wah ji bahut sundar aur bahut sach bhio

    ReplyDelete
  4. बदले मौसम पर हम न बदले हैं
    रंग बिरंगे सपने हमने देखे हैं
    बहुत उम्दा कृति

    ReplyDelete
  5. रंग-बिरंगे सपने हमने देखे हैं...बेहद भावपूर्ण कविता । मन को छू जाने वाली ।

    ReplyDelete
  6. बहुत बेहतरीन भावयुक्त रचना ....

    ReplyDelete
  7. खूबसूरत पंक्तियाँ...बधाई

    ReplyDelete