Wednesday 4 June 2014

नज़र में मंज़िल हो/Nazar me manzil ho

सफ़र कितना भी मुश्किल हो
नज़र में सिर्फ़ मंज़िल हो

अता इतनी सी कर मौला
जो दे हमदर्द आदिल हो

मिला उससे न, जो समझे
न कोई हमसे क़ाबिल हो

मुझे मंज़ूर वो हर दुश्मन
जो दुश्मन हो, न जाहिल हो

मैं दिल तो दे किसी को दूँ
नज़र में वो तो दाख़िल हो 

गिला कोई न शिकवा कर
'अभी' ज़िंदा सदा दिल हो
-अभिषेक कुमार ''अभी''
Safar kitna bhi mushkil ho
Nazar me sirf manzil ho

Ataa itni si maula kar
Jo de hmdard aadil ho

Mila us se n, jo samjhe
N koyi hmse qabil ho

Mujhe manzur wo hr dushmn
Jo dushmn ho, n jaahil ho

Main dil to de kisi ko dun
Nazar me wo to dakhil ho

Gila koyi n shikwa kar
'Abhi' zinda sdaa dil ho
-Abhishek Kumar ''Abhi''

4 comments:

  1. वाह ! बहुत सुंदर ! हर शेर लाजवाब है !

    ReplyDelete
  2. सफ़र कितना भी मुश्किल हो
    नज़र में सिर्फ़ मंज़िल हो
    excellent expression of feelings.

    ReplyDelete
  3. लाजवाब ग़ज़ल ... मंजिल सामने रहे तो राह आसान होती है ...
    हर शेर कमाल का ...

    ReplyDelete
  4. बहुत ख़ूबसूरत ग़ज़ल..सभी अशआर बहुत उम्दा...

    ReplyDelete