Saturday, 19 April 2014

इंसानियत

न हिंदू बने, न मुसल्मान बने
इक सच्चा सिर्फ़, इंसान बने

करें ख़ात्मा, हर बुराई का
सदा साथ दें, सच्चाई का
इंसानियत न भूलें कभी
अब मन से हम, महान बने

न हिंदू बने, न मुसल्मान बने
इक सच्चा सिर्फ़, इंसान बने

देखें आफ़ताब से, महताब तक
हम चुने आब से, ग़ुलाब तक
इन्क़िलाब करें, इंतिख़ाब करें
हम ज़िंदा हैं, न शमशान बने

न हिंदू बने, न मुसल्मान बने
इक सच्चा सिर्फ़, इंसान बने

नफ़रतों का, जो बीज बोता है
अक़्सर बाद में, वही रोता है
ख़ुद तक़दीर का, तहरीर करें
ज़रूरत मंद का, आसमान बने

न हिंदू बने, न मुसल्मान बने
इक सच्चा सिर्फ़, इंसान बने

ख़ुदा की रहमत से, हैं इंसान बने
जहाँ में आए हैं, तो नेक़ काम करें
इंसानी ज़िंदगी, मिलती मुश्किल से
इसे पा कर के, न गुमनाम बने

न हिंदू बने, न मुसल्मान बने
इक सच्चा सिर्फ़, इंसान बने
--अभिषेक कुमार ''अभी''


N hindu bne n musalman bne
Ik sachcha sirf, insaan bne

Kren khatma hr burai ka
Sda sath den schchai ka
Insaniyat n bhulen kabhi
Ab mn se hm mahan bne

N hindu bne n musalman bne
Ik sachcha sirf, insaan bne

Dekhen aaftab se mahtab tk
Hm chune aab se gulaab tk
Inqilab karen intikhab karen
Hm zinda hain, n shmshan bne

N hindu bne n musalman bne
Ik sachcha sirf, insaan bne

Nafrton ka jo beej bota hai
Aksar bad me whi rota hai
Khud taqdeer ka tahrir kren
zarurat mand ka aasman bne

N hindu bne n musalman bne
Ik sachcha sirf, insaan bne

Khuda ki rahmat se hain insan bne
Jahan me aaye hain to neq kam kren
Insaani zindagi miltee mushkil se
Ise pa kar ke n gumnaam bne

N hindu bne n musalman bne
Ik sachcha sirf, insaan bne
--Abhishek Kumar ''Abhi''

Tuesday, 8 April 2014

हम वीर धीर

हम वीर धीर 
हम नहीं रुकें 
अत्याचारों को 
सह के बढ़ें
तुम चाहे कर लो 
लाख़ जतन
होना तुम्हरा ही 
है अब पतन

ये झुंझलाहट 
बतलाती है
तुमको अब दहशत 
ये सताती है
कुर्सी के तुम 
उन्माद में जो
ज़हर घोल रहे 
इस समाज में जो
भाषण से तुम्हारी 
कायरता झलकती है
साम्प्रदायिक राजनीति
तुमसे टपकती है


पर अब हम 
इतने मूरख तो नहीं
कि झांसे में तुम्हरे 
फिर आ जाएँ
अब तक तो 
हम ग़ुलाम रहे 
फिर से अब 
ग़ुलाम बन जाएँ  

तू कर ले 
अपना काम 
हम करेंगे 
अपना काम
वादा है इस बार
होगा तेरा काम तमाम

हम वीर धीर 
हम नहीं रुकें 
अत्याचारों को
सह के बढ़ें
--अभिषेक कुमार ''अभी''

Thursday, 3 April 2014

भूल कर भी, अब तुम यकीं, नहीं करना

भूल कर भी, अब तुम यकीं, नहीं करना
बात सच हो, जो अब कहीं, नहीं करना

सामने जो, मुँह मियाँ, बनते हों मिठ्ठू
सोच, जाँ देने की वहीँ, नहीं करना

लाख चाहे, आये यहाँ, मुसीबत गर 
तुम कभी भी, गिरवी ज़मीं, नहीं करना

लूट के बिख़रे, हम, यहाँ ज़माने में
मश्'वरा अब, ऐसा अभी, नहीं करना

भूल कर भी, अब तुम यकीं, नहीं करना
बात सच हो जो, अब कहीं, नहीं करना
--अभिषेक कुमार ''अभी''
(बहर : फाइलातुन/मुसतफइलुन/मुफाईलुन)


Bhool kar bhi, ab tum, yakin nahi karna
Baat sach ho jo, ab kahin, nahi karna

Samne jo, munh miyan, bnte ho miththu
Soch jaan dene ki, wahin nahi karna

Laakh chahe, aaye yahan, musibat gar
Tum kabhi bhi, girvi, zamin nahi karna

Loot ke bikhre, ham, yahan zamane me
Mash'wra ab, aisa abhi, nahi karna

Bhool kar bhi, ab tum, yakin nahi karna
Baat sach ho jo, ab kahin, nahi karna
--Abhishek Kumar ''Abhi''